रिपोर्ट – रवि कुमार
गुरुआ प्रखंड के भवानी स्थान पासी टोला के पास घर की गंदी नाली की पानी बह रही है।इस कारण से सड़क तालाब सी बन गई है।यह घटना नाली का निर्माण नहीं होने के कारण उत्पन्न हो रही है।घर से निकलने वाली नाली की गंदी पानी सड़क के दोनों और बहकर तालाब की रूप दे रही है।इस कारण से कभी भी बड़ी घटना घटित होने की संभावना बनी हुई है।कई बार सड़क पर पानी जमे रहने से सड़क पर दुर्घटना भी घटित हुई,लेकिन इतनी बड़ी अनहोनी होनी जैसी समस्या के आशंका होने के बाद भी प्रशासन इस ओर तनिक भी ध्यान देना उचित नहीं समझ रहे हैं।
