विकाश कुमार कान्हा चट्टी
शनिवार को राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुंबा से प्रतिबंधित गौ मांस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया। घटना की जानकारी देते हुए राजपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर राजपुर थाना क्षेत्र के बकचुम्बा से गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था की कुछ लोगो द्वारा चतरा से प्रतिबंधित गौ मांस लाकर खरीद बिक्री किया जा रहा है। जिसके बाद राजपुर पुलिस मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाई शुरू कर दी। कार्यवाई के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया, वही दो लोग फरार हो गए। उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति सादिक अख्तर पिता रियासत मियां उम्र 42 वर्ष, वही दो फरार लोगो में एक मंसूर मियां पिता जलील दोनो चतरा के बिंड मुहल्ला निवासी, दूसरा नवी मियां पिता लतीफ मियां ग्राम बकचुम्बा निवासी शामिल है। गिरफ्तार व्यक्ति को कांड संख्या 17/26 के तहत शनिवार को ही जेल भेज दिया, और जब्त प्रतिबंधित मांस को सुरक्षित जांच के लिए भेज दिया गया। वही दो फरार लोगो की तलास जारी है।
