*नगर निगम के अधिकारियों द्वारा थर्मोकॉल से बने हुवे बर्तन का परिवहन करते हुवे एक ट्रक को किया जब्त*

देवघर संवादाता :जिले में प्रतिबंधित थर्मोकोल के सामानों से लदे ट्रक को जब्त किया गया। पश्चिम बंगाल से आ रहा था और देवघर के गोबिंद मंडल के यहां जा रहा था। साथ ही वाहन पर ओवरलोडिंग को लेकर बीस हजार रुपये का फाइन परिवहन विभाग द्वारा वसूल किया गया है। वहीं आगे की कार्रवाई एवं फाइन वसूली हेतु प्रतिबंधित थर्माकोल के सामान को वाहन समेत जब्त कर लिया गया है।देवघर समेत पूरे राज्य में थर्मोकॉल से बने बर्त्तन पर प्रतिबंध के बावजूद इसे खपाने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध में सूचना मिलते ही देवघर नगर निगम के अधिकारियों ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर बाजार समिति में छापा मारकर एक ट्रक को जब्त किया। इस मालवाहक ट्रक में 500 किलो से ज्यादा थर्मोकॉल के बने हुए बर्त्तन थे। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि थर्मोकॉल के बने हुए बर्त्तन हावड़ा से लाया गया था और देवघर के जून पोखर में रहने वाले कारोबारी के लिए लाया गया था। हैरानी की बात यह है कि बाजार समिति के सचिव के पास उक्त वाहन की जानकारी थी, पर उनके द्वारा कोई जानकारी निगम प्रशासन या जिला प्रशासन को जानकारी तक नही दी गयी। वहीं थर्मोकॉल के बने हुए बर्त्तन पर प्रतिबंध की जानकारी और अभियान के लिए देवघर डीसी द्वारा कई बार अभियान चलाने की भी जानकारी दी गयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए देवघर नगर निगम के प्रबंधक सतीश कुमार ने बताया कि ट्रक को अभी जब्त कर लिया गया है।

Related posts

Leave a Comment