गिरिडीह संसदीय क्षेत्र का विकास आजसू ही करेगा : सदानंद महतो

गोमो। तोपचांची क्षेत्र के गुनघुसा पंचायत के बदाही तथा रामाकुंडा पंचायत के कई टोलो में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जिसका नेतृत्व जिला संगठन सचिव सदानंद महतो ने किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि तोपचांची प्रखंड का विकास पूर्व विधायक राजकिशोर महतो तथा वर्तमान सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के कार्यकाल में तीव्र गति से हुआ है.इस संसदीय क्षेत्र को आजसू पार्टी ही संवार सकता है. इस दौरान युथ प्रभारी रामाकुंडा पंचायत का चयन ओमप्रकाश महतो को सवसमिति से चुनाव किया गया. इस दौरान गोरचंद महतो,सुरेश महतो,रमेश जसवाल,गिरधारी महतो,विनोद विहारी महतो आदि लोग मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment