*भाजपा की बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर हुई चर्चा*

संवाददाता-अंगद कुमार सिंह

*चान्हो*भारतीय जनता पार्टी के मांडर विधानसभा स्तरीय बूथ सशक्तिकरण को लेकर सोमवार को बैठक का आयोजन भाजपा मण्डल अध्यक्ष विजय कुमार महतो के अध्यक्षता में ओपा में हुई।जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के ग्रामीण के महामंत्री प्रीतम साहू ,दक्षिण छोटानागपुर प्रमंडल के बूथ सशक्तिकरण के प्रभारी सुनीता सिंह ,भाजपा के युवा नेता सन्नी टोप्पो , प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के महिला नेत्री सोनी तबसूम्म गुमला जिला ओबीसी मोर्चा प्रभारी सतीश कुमार साह , प शालिक राम पांडेय ,उपस्थित रहे और सभी ने बारी-बारी से कार्यकर्ताओ को संबोधित किया ,जिसमें मुख्य रूप से प्रीतम साहू ने आज के मीटिंग के उधेश्य और आए अतिथियों का स्वागत मे बात रखें और सुनीता सिंह ने कैसे प्रत्येक बूथ पर भाजपा के नए सदस्यों को जोड़ना है भाजपा को कैसे और मजबूत किया जाए तथा कार्यकर्ता बूथ मजबूत करने के लिए जुट जाएं

जो कार्यकर्ता निष्क्रिय हैं, उनसे भी चर्चा की जाए। अगर वह संगठन कार्य नहीं कर रहे हैं तो अन्य लोगों को जिम्मेदारी दी जाए।मंडल के प्रत्येक शक्ति केंद्र पर पार्टी का कार्यक्रम संपन्न होना चाहिए, कार्य करने में कोई भी कोताही नहीं बरती जाएगी, जिनको जो जिम्मेदारी दी गई है

वह पार्टी के सच्ची निष्ठा और लगन के साथ पार्टी का काम करें और बूथ सशक्तिकरण अभियान में जुट जाएं। साथ ही मांडर विधानसभा के सभी मंडल के अध्यक्ष , युुवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश गुप्ता और सैकड़ो के संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Related posts

Leave a Comment