गोमो के महिला समिति में नवनिर्मित दुर्गा मंडप छत की ढलाई हुई।

गोमो। रेल नगरी गोमो के महिला समिति में नवनिर्मित दुर्गा मंडप की छत की ढलाई स्थानीय लोगों के सहयोग से सोमवार हो गई। इस अवसर पर उत्तर पंचायत गोमो के मुखिया संजय सिंह कहा की आज का दिन हमलोगों के लिए काफी खुशी का दिन है। यहां का दुर्गा मंडप जो 73 साल पुराना एवं जर्जर स्तिथि में था। हमलोग ने आपस में विचार किया की क्यों न मां के मंडप को नया बना दिया जाए सभी लोगों के सहयोग से चार महीने के अंदर आज मंडप छत की ढलाई हो रही है।

वहीं गोमो के समाज सेवी चीफ यार्ड मास्टर बी. सी. मंडल ने कहा कि यहां के मुखिया और युवकों को मैं धन्यवाद देता हूं जिन्होंने इतने कम समय में दिन रात मेहनत करके आपसी सहयोग से आज दुर्गा मंडप छत की ढलाई हो रही है। नवनिर्मित मंडप को दुर्गा पूजा से पहले निर्माण करने का विचार है। मौके पर दर्जनों समाज सेवी उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment