Birsa Times

दवा व्यवसायी जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन फरार आरोपियों के घर की गई कुर्की।

दवा व्यवसायी जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन फरार आरोपियों के घर की गई कुर्की।

रिपोर्ट -प्रमोद कुमार सिंह

औरंगाबाद :- मुख्यालय स्थित नगर थाने की पुलिस ने दवा व्यवसाई जुनैद हत्याकांड मामले में फरार चल रहे अभियुक्त नवाडीह निवासी मोहम्मद जहुर अली के पुत्र मोहम्मद गालिब, मोहम्मद दानिश एवं मोहम्मद सैफ उर्फ मैडी के घर विधिवत कुर्की की कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, उक्त मामले में पूर्व में 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है एवं एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। जनता के आक्रोश के बाद एक्शन में आई पुलिस
गौरतलब है कि दवा व्यवसाई की हत्या 30 जनवरी की रात्रि 10 बजे के आसपास पुरानी जीटी रोड के नवाडीह मोड़ स्थित एक पान दुकान के समीप उस वक्त गोली मार दी गई थी। जब वे अपनी दुकान बांधकर नवाडीह स्थित अपने घर लौट रहे थे। हत्या के बाद स्थानीय लोगों ने इस हत्याकांड में शामिल मुख्य हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो बार शहर में कैंडल मार्च निकाला था और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया था। परंतु लाख प्रयास के बाद मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। तत्पश्चात न्यायालय के आदेश पर आज उनके घर की कुर्की की गई।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *