4.97 ग्राम ब्राउन शुगर और TVS अपाचे बाइक जब्त, एक आरोपी का पुराना आपराधिक इतिहास
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर: पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सारठ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विशेष छापामारी अभियान में पुलिस ने ब्राउन शुगर के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सारठ में चला छापामारी अभियान
दिनांक 3 जून 2026 को सारठ थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को दबोचा। तलाशी में उनके पास से 4.97 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। साथ ही नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री में प्रयुक्त TVS अपाचे मोटरसाइकिल संख्या JH15X2264 को भी जब्त कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1. विष्णु कुमार यादव, उम्र करीब 21 वर्ष, पिता लखन महतो, निवासी दोंदिया, थाना सोनारायठाढ़ी और 2. रोहित कुमार दास, उम्र करीब 20 वर्ष, पिता शिवदयाल दास, निवासी फुलची, थाना मारगोमुण्डा, दोनों जिला देवघर के रूप में हुई है।
एक आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
प्रारंभिक जांच में दोनों अभियुक्तों की संलिप्तता अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में पाई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु कुमार यादव का पूर्व से विभिन्न थानों में कई मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है।
एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर जिले में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मादक पदार्थों के धंधे में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
