Birsa Times

चतरा की संघरी घाटी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने कोयला लदे बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

चतरा की संघरी घाटी में दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन ने कोयला लदे बाइक सवार को रौंदा, मौके पर मौत

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : चतरा की संघरी घाटी में गुरुवार को सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां कोयला बेचकर आजीविका चलाने वाले एक गरीब परिवार के मुखिया को अज्ञात भारी वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव अंतर्गत शिवाडी निवासी 40 वर्षीय महेंद्र प्रसाद महतो के रूप में हुई है। महेंद्र एनटीपीसी क्षेत्र से कोयला चुनकर, उसे बाइक पर लादकर बेचने चतरा आ रहे थे। इसी दौरान संघरी घाटी में अज्ञात वाहन ने उन्हें इस कदर रौंदा कि शव के टुकड़े हो गए और बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मृतक के दो स्कूली बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सूचना पाकर सदर थाना प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से मुआवजे और भारी वाहनों के लिए अलग रूट बनाने की मांग की है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *