Birsa Times

गुरुआ में जेवरात दुकान लूटकांड का एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

गुरुआ में जेवरात दुकान लूटकांड का एक सप्ताह बाद भी नहीं हुआ खुलासा

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार स्थित जेवरात दुकान में हुई लूटकांड की घटना को एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इस मामले को लेकर बाजार के व्यवसायियों और आम लोगों में पुलिस की कार्यशैली को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता भी बढ़ी है।हालांकि पुलिस प्रशासन का दावा है कि मामले के उद्भेदन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना की जांच में एसआईटी एवं टेक्निकल सेल की टीम कई बिंदुओं पर गहन छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बावजूद इसके, एक सप्ताह बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों के बीच पुलिस की कार्यकुशलता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बाजार के व्यवसायी चाहते हैं कि पुलिस शीघ्र कार्रवाई कर अपराधियों को गिरफ्तार करे ताकि लोगों का भरोसा कायम रह सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *