Birsa Times

गुरुआ बाजार में जाम की समस्या बनी लोगों के लिए बड़ी परेशानी

गुरुआ बाजार में जाम की समस्या बनी लोगों के लिए बड़ी परेशानी

रिपोर्ट – रवि कुमार

गुरुआ थाना क्षेत्र के गुरुआ बाजार में लगातार बढ़ती जाम की समस्या से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बाजार क्षेत्र में जाम इतना अधिक लग जाता है कि छोटी गाड़ियों का भी निकलना किसी जंग जीतने से कम नहीं होता। सड़क पर घंटों वाहन रेंगते रहते हैं, जिससे राहगीरों, छात्रों, मरीजों तथा व्यवसायियों को भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। सड़क किनारे अतिक्रमण, अव्यवस्थित पार्किंग तथा बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या की ओर संबंधित अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है, जिसके कारण समस्या दिन-प्रतिदिन और विकराल होती जा रही है।ग्रामीणों एवं बाजार आने वाले लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। नियमित यातायात नियंत्रण, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तथा पार्किंग की उचित व्यवस्था किए जाने से लोगों को राहत मिल सकती है।जब तक प्रशासन इस दिशा में प्रभावी पहल नहीं करता, तब तक गुरुआ बाजार के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता रहेगा।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *