जगरनाथ महतो का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति- दीप नारायण सिंह

गोमो। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो जी का चेन्नई में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। जगरनाथा दा का निधन की सुचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार सुन कर श्यामडीह स्थित यूथ फोर्स प्रधान कार्यालय में शोक सभा आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया। इस अवसर पर जदयू प्रदेश महासचिव सह यूथ फोर्स के प्रधान संयोजक दीप नारायण सिंह ने कहा कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। जगरनाथा दा झारखंड के आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और लोकप्रिय नेता थे। इनके निधन से झारखंड ने एक अच्छा संघर्षशील नेता को खो दिया। जदयू और यूथ फोर्स परिवार इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है और शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना करती है। शोक सभा में बालमुकुंद प्रसाद सिंह, सुरेंद्र विश्वकर्मा,हीरालाल तुरी, उमेश महतो, सुभाष सिंह, डॉक्टर नवीन कुमार नवीन, मोहम्मद जमशेद अंसारी, मो शबीर, छोटू सिंह, विश्वकर्मा शर्मा, पंकज कुमार सिंह, बालमुकुंद प्रसाद, मोहम्मद सोनू , रवि शर्मा, मोहम्मद सरफुद्दीन, उमेश ठाकुर, मोहम्मद नौशाद, राहुल महतो, मोहम्मद सिराजुद्दीन अंसारी, आदि शामिल थे।

Related posts

Leave a Comment