मायके वालों ने पति पर लगाया दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप
बांका कटोरिया संवाददाता श्रीकान्त यादव कि रिपोर्ट
बांका जमदाहा ओपी थाना क्षेत्र के नकटी गांव में पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। वही घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान नकटी गांव निवासी तुलसी यादव की 22 वर्षीय पत्नी सोनी देवी बताया गया। घटना की सूचना मिलने पर ओपीध्यक्ष रणतेज भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। जिसमें जानकारी मिला कि सोनी देवी की शादी करीब दो वर्ष पूर्व हुई थी। जिनके बाद छह माह की एक पुत्री आराध्या कुमारी है, जो अब मां के साये से वंचित हो गई है। घटना के समय घर में पति-पत्नी के सिवा छह माह की दुधमुही एकलोती छोटी अबोध पुत्री थी। मृतका की सास मंजू देवी असनघट्टा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। जबकि ससुर प्रमोद यादव मवेशी चराने के लिए बहियार गए थे। मृतका के देवर शिवजी कुमार कुछ दिन पहले मजदूरी करने प्रदेश गया है। इस दौरान मृतका घर में खाना बना रही थी और खना बन जाने के बाद पति को खाना खाने परोस कर दी थी तभी किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद मृतका के पति मवेशी चरा रहे अपने पिता को सुचना देकर फरार हो गया। जिनके बाद मृतिका के ससुर प्रमोद यादव ने घर आकर देखा और सोरगुल किया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने के बाद मामले का खुलासा हुआ। मृतका का मायके बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के बंधुआकुरावा गांव में है। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के मां ललिता देवी, पिता महेश यादव, भाई संदीप यादव सहित अन्य लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार घटना के बाद से गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है। वहीं छह माह की मासूम बच्ची के शिर से मां का साया उठने पर सभी की आंखें नम हैं। मायके वालों ने शादी के बाद दहेज के रूप में दो लाख रूपया मांग रहे पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वही ओपीध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद का प्रतीत होता है। आरोपीत पति तुलसी यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है।
