Birsa Times

27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, जेल

27 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार, जेल

बहुत दिनों से पांचों तस्कर ब्राउन शुगर के तस्करी में थे शामिल

आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास

चतरा : ब्राउन शुगर के तस्करी में पांच तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जिसे लेकर सिमरिया एसडीपीओ नागर गोजे शुभम भाऊ साहब ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। प्रेस वार्ता में बताया कि गिद्धौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजाटांड होते हुए कोलेश्वरी मंदिर जाने वाले सुनसान रास्ते में पांच युवक आपस में मंगलवार शाम को बात कर रहे थे। इसी रास्ते गिद्धौर पुलिस की गश्ती की टीम क्षेत्र भ्रमण के लिए निकले हुए थे। पुलिस के नजर युवकों पर पड़ा और युवक के समीप जब प्रशासन की गाड़ी रुकी तो सभी युवक इधर-उधर भागने लगे। युवकों को खदेड़ कर पुलिस प्रशासन की टीम ने पकड़ा।और जांच पड़ताल के साथ-साथ पूछताछ करने पर सभी युवकों के पास से 27 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया । इस संदर्भ में गिद्धौर थाना कांड संख्या 53/2026 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रार्थमीकी दर्ज किया गया।और सभी युवकों को जेल भेज दिया गया है। तस्करों में सक्षम कुमार पांडेय उर्फ बादशाह पिता संजय पांडेय,राजा बाबू उर्फ राजा पिता महेंद्र प्रसाद दोनों युवक ग्राम पुंडरा थाना सिमरिया के निवासी हैं। मो• शाहबाज उर्फ मोनु पिता मो• कलीम ग्राम बाजारटांड टंडवा थाना टंडवा निवासी है। दिनेश कुमार उर्फ रफ्तार पिता शंभू साव ग्राम सोहर कला थाना सिमरिया, सुनील कुमार पिता महेंद्र दांगी ग्राम पंचायत थाना गिद्धौर तथा सभी चतरा जिला के रहने वाले है। इन सभी युवकों के पास से कागज में लपेटा हुआ कागज और प्लास्टिक में 27 ग्राम ब्राउन शुगर, छः स्मार्टफोन, एक काला रंग के प्लैटिना मोटरसाइकिल,एक पल्सर 160 मोटरसाइकिल, टीवीएस कंपनी का एक मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त दिनेश कुमार का अपराधिक इतिहास मयुरहणड थाना,टंडवा थाना, सिमरिया थाना,भुरकुंडा पतरातू थाना, के अलग-अलग थाना में अभियुक्त रह चुका है। वही सुनील कुमार पिता महेंद्र दांगी गिद्धौर थाना निवासी का अपराधिक इतिहास गिद्धौर और सिमरिया थाना में 2023,24,25 में अलग-अलग कांड संख्या में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियुक्त रह चुका है। छापामारी दाल टीम में सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊ साहब गिद्धौर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री एसआई महेंद्र ठाकुर पुलिस अधीक्षक शाखा चतरा के तकनीकी के साथ गिद्धौर के सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *