एक लाख का सामान जलकर राख,
पीड़ित ने प्रशासन को पत्र देकर की मुआवजे मांग
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
हंटरगंज(चतरा) : जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोदोबार गांव के एक मकान में बुधवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब शॉर्ट सर्किट से एक मकान के कमरे में अचानक आग लग गई।जिससे की मकान के एक कमरे में रखे समान समेत कागजात जलकर ख़ाक हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बिजली के तारों से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक मकान में रह रहे और आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग पूरे कमरा में फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कमरा का आधा से अधिक सामान, जरूरी कागजात और कीमती वस्तुएं जल चुकी थीं। हालांकि गनीमत रही कि घटना के समय सभी परिवार की सदस्य कमरा से बाहर थे।घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्थानीय लोगों की मदद से आग पहले ही बुझाई जा चुकी थी। पीड़ित नागेंद्र कुमार पांडे ने भावुक होकर बताया कि वह सुधीर सिंह के मकान में किराया पर रहता हैं। उनकी पत्नी जेएसएलपीएस में कार्यरत है। उन्होंने आगे बताया कि रोजी रोटी के तलाश में यहां रह रहा था, अचानक इस हादसे में मेरे कमरा में रखे फ्रीज,कूलर,कपड़ा, अनाज, समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए। जिसमें लगभग एक लाख का नुकसान हुआ है।परिवार के सामने अब रोज़मर्रा की जरूरतों का भी संकट खड़ा हो गया है।पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द आर्थिक सहायता और मुआवजा दिया जाए, ताकि वे अपनी जिंदगी को फिर से संभाल सकें।
