Birsa Times

बरहरवा थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को कियागिरफ्तार

बरहरवा थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने किया खुलासा मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को कियागिरफ्तार

अजय कुमार कुशवाहा
आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो साहिबगंज

साहिबगंज/बरहरवा: बरहरवा थाना क्षेत्र में हुए हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
08 अप्रैल 2026 को बरहरवा थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। इस संबंध में बरहरवा थाना कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था, लेकिन अनुसंधान के दौरान मामला हत्या का निकला।
जांच के क्रम में पुलिस ने पहले दो आरोपियों—इस्ताक शेख (23 वर्ष) और राशिद अली (35 वर्ष), दोनों निवासी मुर्शिदाबाद (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में मृतक की पत्नी पिंकी बीबी उर्फ पिंकी बेसरा (36 वर्ष) का नाम सामने आया, जिसे बाद में मालदा (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, पिंकी बीबी का राशिद अली के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी को लेकर पति चंदन बेसरा को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। 08 अप्रैल को आरोपियों ने मिलकर चंदन बेसरा की गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को सड़क किनारे फेंक दिया।
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बरहरवा थाना पुलिस की टीम शामिल रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *