Skip to main content

Birsa Times

कोटालपोखर में झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बना जर्जर और खतरनाक

कोटालपोखर में झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क बना जर्जर और खतरनाक

-आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो (साहिबगंज)
बरहरवा (साहेबगंज):
साहेबगंज जिले के बरहरवा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कोटालपोखर में झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर बना एक पुल बेहद जर्जर और खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। कोटालपोखर से गांधी मोहल्ला, रहीम ताड़ होते हुए पश्चिम बंगाल के बगदाबरा को जोड़ने वाले इस मुख्य मार्ग पर आदर्श मोहल्ला के समीप स्थित पुल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जो अब किसी बड़े हादसे का केंद्र बनता जा रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल कई जगहों से टूटकर धंसने लगा है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों बाइक, टोटो, कार और भारी-हल्के वाहनों का आवागमन होता है। यही नहीं, झारखंड और पश्चिम बंगाल के लोगों की दैनिक आवाजाही के साथ-साथ स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बसें और वैन भी इसी जर्जर पुल से होकर गुजरती हैं। पुल की दयनीय स्थिति के कारण हर पल बड़ी दुर्घटना का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने शासन, संबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से मामले की गंभीरता को समझने की अपील की है। लोगों की मांग है कि किसी अप्रिय घटना या बड़ी दुर्घटना के होने का इंतजार किए बिना इस पुल के नवनिर्माण या मरम्मत का कार्य अविलंब शुरू कराया जाए, ताकि राहगीरों और स्कूली बच्चों का आवागमन सुरक्षित हो सके।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *