Skip to main content

Birsa Times

आरपीएफ गोमो की बड़ी कारवाई, पारसनाथ स्टेशन से 4.20 लाख का गांजा जब्त

आरपीएफ गोमो की बड़ी कारवाई, पारसनाथ स्टेशन से 4.20 लाख का गांजा जब्त

गोमो। दशहरा पर्व के मद्देनजर निरीक्षक प्रभारी, रेसुब पोस्ट गोमो,विमल कुमार के निर्देशानुसार पारसनाथ रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी एवं चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पारसनाथ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 03/04 पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को संदेहास्पद अवस्था में पकड़ा गया। विधिसम्मत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से कुल 08.40 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति ने अपना नाम शत्रुध्न कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता–स्वर्गीय दया चेरो, ग्राम–बादलगढ़, पोस्ट–मेमराजपुर, थाना–चेनारी, जिला–रोहतास, बिहार बताया। पूछताछ के क्रम में उसके द्वारा बताया गया कि वह उक्त गांजा को भभुआ रोड ले जा रहा था।

बरामद गांजा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग ₹4,20,000/- (चार लाख बीस हजार रुपये) आंका गया है। उक्त व्यक्ति को बरामद मादक पदार्थ सहित विधि-सम्मत कार्रवाई हेतु हिरासत में लिया गया तथा प्रकरण में नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *