Skip to main content

Birsa Times

कांवरिया के वेश में युवक ने कैंची से किया हमला, तीन दुकानदार घायल

कांवरिया के वेश में युवक ने कैंची से किया हमला, तीन दुकानदार घायल

रंजीत विद्यार्थी
मुंगेर।
जमालपुर थाना क्षेत्र के जुबली चौक पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कांवरिया के वेश में घूम रहे एक युवक ने अचानक कैंची से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया। घटना आदर्श थाना जमालपुर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित जुबली बेल चौक की बताई जा रही है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, सुबह दुकानें खुलने के दौरान युवक फूल दुकानदार दीपक मालाकार के पास पहुंचा और अचानक कैंची से वार कर दिया। दीपक के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इसी दौरान युवक ने किराना दुकानदार राजू कुमार और फल विक्रेता आनंद किशोर गुप्ता पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक नशे की हालत में था और उसका व्यवहार असामान्य एवं विक्षिप्त जैसा प्रतीत हो रहा था। लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

जमालपुर थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। प्रथम दृष्टया वह मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। घायल दुकानदारों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *