पिठौरिया पुलिस की कार्रवाई, साहेर बस्ती निवासी कौसर अंसारी पर चोरी का आरोप
रांची। दिव्य दिनकर न्यूज। पिठौरिया थाना पुलिस ने विद्युत तार चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में पिठौरिया थाना कांड संख्या 84/26, दिनांक 16 अगस्त 2026 को धारा 305(e) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
पुलिस ने मामले में कौसर अंसारी (32 वर्ष), पिता रियाजुद्दीन अंसारी, निवासी साहेर बस्ती, पिस्का नगड़ी, थाना नगड़ी, जिला रांची को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर विद्युत तार चोरी करने का आरोप है।
पिठौरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। चोरी की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
