Skip to main content

Birsa Times

सीएसपी दुकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर हुए फरार, पीड़ित में थाने में दिया आवेदन

सीएसपी दुकान से अज्ञात चोर लाखों रुपए के सामान की चोरी कर हुए फरार, पीड़ित में थाने में दिया आवेदन

-बांका फुल्लीडुमर से कामेश्वर साह की रिपोर्ट
बांका।
रविवार की रात बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड से सटे बेलहर थाना क्षेत्र के खुटहरी हटिया के पास स्थित यूको बैंक सीएसपी दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा नकदी सहित लाखों रुपए के सामान की चोरी कर फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। वहीं इस संबंध में खुटहरी गांव निवासी पीड़ीत सोनू कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार की रात लगभग 12:30 बजे सीएसपी दुकान से अज्ञात चोर 35 हजार रुपए नगद, एक लैपटॉप, सीसीटीवी कैमरा का मशीन, वीडियो कैमरा सहित अन्य सामानों की चोरी कर फरार हो गए। आगे पीड़ित ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें सुबह हुई। जब वो सीएसपी दुकान आए तो चोरी गए सामानों का पता चला एवं दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था। घटना को लेकर पीड़ित सोनू कुमार गुप्ता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ बेलहर थाने में आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है‌। वहीं आवेदन मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *