आदिवासी एक्सप्रेस
बांका। बांका जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में अवैध रूप से चोरी छिपे सुखे नशे की खूब बिक्री की जा रही है। सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के फुल्लीडुमर बाजार, खेसर , गोड़ा , भितीया, तेलिया मोड आदि बाजारों में पुलिस से बचकर दर्जनों लोगों द्वारा अवैध गांजा, प्रतिबंधित कफ सिरप, ब्राउन सूअर, डीसी आदि की खूब बिक्री की जा रही है। जिससे प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों युवा सुखे नशे का प्रतिदिन शिकार हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के मुख्य बाजारों में कुछ दुकानदार चोरी छुपे अंग्रेजी शराब की भी होम डिलीवरी करते हैं, जिस पर आज तक पुलिस की नजर नहीं पहुंच पा रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रखंड क्षेत्र में यह भी चर्चा जोरों पर है कि अवैध रूप से गांजा, प्रतिबंध कफ सीरप, डीसी ,बीएस एवं अंग्रेजी शराब स्थानीय थाना की सहमति से बिक्री की जा रही है। इसी कारण इस अवैध धंधे में लिप्त माफिया पुलिस की पकड़ से कोसों दूर हैं । वहीं ग्रामीणों का मानना है कि यदि स्थानीय थाना की पुलिस ईमानदारी पूर्वक गुप्त एवं योजनाबद्ध तरीके से इस प्रकार कार्रवाई करें तो निश्चित तौर पर सुख नशे की बिक्री में लिप्त लोग पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

