Skip to main content

Birsa Times

सदर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को शहादत चौक में गोली फायरिंग का अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सदर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को शहादत चौक में गोली फायरिंग का अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता-
चतरा।
चतरा सदर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त को बिण्ड मुहल्ला, शहादत चौक में गोली फायरिंग का अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसमें एक व्यक्ति जख्मी हो गया था। इस घटना को लेकर सदर थाना कांड सं0-346/2026 के तहत बीएनएस की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। मामले को गंभीरता से देखते हुुये उक्त घटना मे संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार छापामारी की जा रही थी। जहां 30 अगस्त को आरक्षी अधीक्षक अनिमेष कुमार को गुप्त सुचना मिली थी कि उक्त कांड में संलिप्त दो व्यक्ति चतरा से कुल्लु मोड़ होते हुए हजारीबाग की ओर जाने वाला है। उसमें से एक व्यक्ति के पास अवैध हथियार भी है। सुचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया। छापामारी टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल्लू मोड़, के पास से उक्त कांड में संलिप्त दोनों व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों में मो० अकबर उर्फ रोहित पिता अख्तर कुरैशी, शहादत चौक थाना-सदर, जिला चतरा, मो० समीर कुरैशी, पिता सेठ कुरैशी उर्फ समीम कुरैशी, शहादत चौक थाना-सदर जिला चतरा। दोनों की तलाशी में एक देशी कट्टा, दो जिन्दा कारतुस, एक पल्सर मोटर साईकिल नं0-JH 13A-8730, दो मोबाईल, एक चाकु बरामद किया गया है। दोनों गिरफ्तार अपराधियों का अपराधिक इतिहास बहुत लम्बा है। इन लोगों को दर्जनों मामला दोनों के विरुद्ध चतरा सदर थाना में दर्ज है। जिसमें पशु क्रूरता भी शामिल है। छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी अनिल उरांव, भूषण शर्मा, मिथलेश कुमार सिंह, रामाशंकर कुमार के अलावे सदर थाना के गश्ती दल शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *