Skip to main content

Birsa Times

बरहरवा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

बरहरवा में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

अजय कुमार कुशवाहा ब्यूरो
बरहरवा।
बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर केचुआ पुल के समीप बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बरहरवा थाना क्षेत्र के बेलडंगा गांव निवासी जीवन रमणी (22) के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, जीवन रमणी बरहरवा बाजार से खरीदारी करने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान केचुआ पुल के समीप उसकी बाइक की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना मिलते ही बरहरवा थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस दर्दनाक हादसे से बेलडंगा गांव में शोक की लहर है। महज 22 वर्ष की उम्र में जीवन रमणी की असामयिक मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना ने एक बार फिर बरहरवा-फरक्का मुख्य पथ पर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *