Skip to main content

Birsa Times

गावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओड़पोडो जंगल में अवैध गांजे की खेती नष्ट

गावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ओड़पोडो जंगल में अवैध गांजे की खेती नष्ट

गावां। गावां थाना क्षेत्र के ओंडपोडो जंगल में की जा रही गांजे की अवैध खेती की खबर मिलते ही गावां थाना पुलिस नें सतर्कता दिखाते हुए सर्च अभियान चला कर अवैध तरीके से की जा रहीं गांजे की खेती को विनष्ट किया गया।
इधर गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार नें बताया की गुप्त सूचना मिली थी, की ओडपोडो जंगल में गांजे की खेती की जारी सूचना के आधार पर गावां थाना की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गावां थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राजोखर, ओडपोडो और बरमसिया के जंगल वाले इलाके में छापेमारी कर अवैध रूप से की जा रही गांजे की खेती को पूरी तरह से विनष्ट कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी जय प्रकाश कुमार के साथ पुलिस बल के कई जवान मौजूद रहे। वहीं थाना प्रभारी ने आम ग्रामीणों से भी अपील कीया है कि इस तरह से अवैध तरीके की जा रहीं खेती की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाने में दें। ताकी पुलिस ऐसे लोगो कों चिन्हित कर उस पर नकेल कसा जा सके, एवं ऐसी नस्ल की पदार्थ स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव से बचा जा सकें।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *