लिट्टीपाड़ा(पाकुड़):- पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने मंगलवार को लिट्टीपाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी विवेक कुमार से थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति, आपराधिक गतिविधियों तथा अन्य स्थानीय समस्याओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण करने तथा नियमित रूप से मुस्तैदी के साथ गश्ती अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और पुलिस को जनता के प्रति संवेदनशील व सक्रिय रहना होगा।निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना परिसर में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा ड्यूटी व्यवस्था का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना की कार्यप्रणाली को अनुकूल और व्यवस्थित पाया। संतोषजनक स्थिति को देखते हुए उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बेहतर कार्य के लिए पुलिसकर्मियों की सराहना की।एसपी ने कहा कि इसी प्रकार की तत्परता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
पुलिस अधीक्षक पाकुड़ ने लिट्टीपाड़ा थाना का किया औचक निरीक्षण
- April 22, 2026
0
188
Less than a minute
You can share this post!
administrator
Related Articles
पाकुड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 24 घंटे…
- October 15, 2026
पाकुड़ में अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध…
- September 29, 2026
पाकुड़ में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक…
- September 13, 2026
