Skip to main content

Birsa Times

मुंगेर में रात के अंधेरे में पुलिस का एक्शन, देसी कट्टा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

मुंगेर में रात के अंधेरे में पुलिस का एक्शन, देसी कट्टा के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

-गीता बाबू रोड स्थित कृष्णा सेतु के पास वाहन चेकिंग में पकड़ाए
-मकससपुर के रूपेश और रितेश से दो कट्टा, मोबाइल और अपाची बाइक जब्त
रंजीत विधार्थी
मुंगेर :
मुंगेर पुलिस ने देर रात की गई फुर्ती भरी कार्रवाई में अवैध हथियार के साथ दो युवकों को धर दबोचा है। दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर गीता बाबू रोड की ओर जा रहे थे, तभी कृष्णा सेतु के पास पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से दो देसी कट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार 24 अक्टूबर की रात कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर बाइक से कृष्णा सेतु की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराया गया और सत्यापन के बाद तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया।
गुप्त सूचना के आधार पर कोतवाली थाना की पुलिस ने गीता बाबू रोड स्थित कृष्णा सेतु के पास वाहन चेकिंग और रोको-टोको अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक उजले रंग की अपाची मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध युवक आते दिखे। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बाइक रोककर दोनों से पूछताछ शुरू की। पूछताछ में दोनों की पहचान रूपेश कुमार पिता दिलीप मंडल और रितेश कुमार पिता अमरदीप के रूप में हुई। दोनों मकससपुर काली स्थान, कासिमबाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
तलाशी के दौरान पुलिस को उनके पास से दो देसी कट्टा, दो मोबाइल फोन और एक अपाची मोटरसाइकिल बरामद हुई, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR08E9040 है। पुलिस ने मौके पर ही जप्ती सूची तैयार कर दोनों को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई।
इस संबंध में कोतवाली थाना में कांड संख्या 204/26 दिनांक 25.10.2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a 26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि दोनों हथियार लेकर कहां जा रहे थे और इनका कोई आपराधिक इतिहास तो नहीं है।
छापामारी टीम में कोतवाली थानाध्यक्ष राजीव तिवारी, एएसआई रामशंकर पासवान और थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हथियार लेकर घूमने वालों में बैचेनी देखी जा रही हैं।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *