-सरकारी दुकान के पास राशन दुकान से हो रही थी बिक्री
-देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि बरमसिया में सरकारी शराब दुकान से सटे एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पु0 अ0 नि0 घनश्याम गंजु के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने छापेमारी की।
पुलिस टीम में पु0 अ0 नि0 मनोज कुमार राय और होमगार्ड प्रीतम कुमार राय भी शामिल थे। बरमसिया में सरकारी दुकान के पास राशन दुकान में पहुंचने पर एक व्यक्ति दुकान से निकलकर भागने लगा जिसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम नंदु महथा, उम्र 40 वर्ष, पिता स्व0 अविनाश महथा, साकिन बरमसिया, थाना नगर बताया।
नंदु ने स्वीकार किया कि वह शराब दुकान से अवैध तरीके से शराब लाकर घर में रखता था और राशन दुकान से दो-चार पीस बेचता था। घर की तलाशी में भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई।
बरामदगी:
Sterling Reserve B7 180ml – 10 पीस
Sterling Reserve B7 375ml – 11 पीस
Royal Challenge 375ml – 15 पीस
Royal Challenge 180ml – 17 पीस
Royal Stage 375ml – 12 पीस
Royal Stage 180ml – 10 पीस
Iconiq White 180ml – 44 पीस
Godfather Beer 500ml – 15 पीस
कुल: 134 पीस
मामले में नगर थाना कांड संख्या 320/26, दिनांक 18.08.2026, धारा 274/275 बी एन एस एवं 47(a) झारखण्ड उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है। नंदु महथा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
छापेमारी दल में पु0 नि0 सह थाना प्रभारी रवि ठाकुर, पु0 अ0 नि0 घनश्याम गंजु, पु0 अ0 नि0 सुमंत प्रसाद, पु0 अ0 नि0 शंकर कुमार रजक एवं नगर थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
बरमसिया में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 134 बोतल शराब-बीयर जब्त
