बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के जोगियाडीह गांव के पास बाइक सड़क दुर्घटना में बाइक चालक घायल हो गया। घायल की पहचान टंडवा प्रखंड के बड़गांव निवासी संदीप गंझू उम्र 18 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संदीप गंझू अपने बाइक में सवार होकर जोगियाडिह गांव किसी रिश्तेदार से मिलने आ रहा था कि इसी दौरान जोगियाडिह के पास बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सक संजय सिद्धार्थ के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई,वही स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उसे रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक घायल, रेफर
- September 5, 2026
0
4
Less than a minute
You can share this post!
administrator
