Skip to main content

Birsa Times

नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे

नोवामुंडी में यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त, 40 से अधिक यात्री बाल-बाल बचे

चालक को झपकी आने से हादसे की आशंका, दुर्घटना के बाद चालक और खलासी पर यात्रियों को छोड़कर भागने का आरोप
पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी में शनिवार तड़के औरंगाबाद से जोड़ा जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा सुबह करीब 5:15 बजे हुआ। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में किसी यात्री की मौत की सूचना नहीं है। हालांकि, हादसे के बाद यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

यात्रियों के अनुसार, बस चालक नींद की झपकी लेते हुए वाहन चला रहा था। बस औरंगाबाद से लंबी दूरी तय कर जोड़ा जा रही थी। यात्रियों ने बताया कि पूरे सफर के दौरान बस में केवल एक ही चालक मौजूद था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि लगातार वाहन चलाने के कारण चालक थक गया होगा और उसे झपकी आ गई होगी, जिससे दुर्घटना हुई।

यात्रियों ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद चालक और खलासी मौके से चले गए। उनका कहना था कि दुर्घटना के बाद उन्हें बस में ही छोड़ दिया गया। करीब आधे घंटे तक किसी वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था नहीं की गई। इस दौरान महिलाएं, बच्चे और अन्य यात्री सड़क किनारे खड़े होकर दूसरे वाहनों का इंतजार करते रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की स्थिति का जायजा लिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *