Skip to main content

Birsa Times

बडगाम के जंगलों में सेना की बड़ी कार्रवाई, लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी सुलेमान शाह ‘मूसा’ ढेर

बडगाम के जंगलों में सेना की बड़ी कार्रवाई, लश्कर का मोस्ट वांटेड आतंकी सुलेमान शाह ‘मूसा’ ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली। मध्य कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में राष्ट्रीय राइफल्स के साथ हुई मुठभेड़ में पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक मोस्ट वांटेड आतंकवादी मारा गया। खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए इस अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम शामिल थी।

सेना के मुताबिक कोराग, यूसमर्ग के आम इलाके में “ऑप कोराग” के तहत सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। इस दौरान सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने चुनौती दी तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से जमकर फायरिंग हुई, जिसमें एक आतंकी मारा गया।

चिनार कोर ने मारे गए आतंकी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हालांकि सुरक्षा अधिकारियों ने उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ ‘मूसा’ के रूप में की है। अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन जारी रहने के दौरान दूधपथरी के दूरस्थ जंगली इलाके में हुई गोलीबारी में वह मारा गया।

अधिकारियों ने बताया कि मूसा पीर पंजाल रेंज के दोनों ओर पिछले कई सालों में हुए कई हमलों में शामिल होने के कारण वांछित था। इस महीने की शुरुआत में यूसमर्ग की पहाड़ियों में हुई एक मुठभेड़ से वह बच निकला था। उस मुठभेड़ में 5 सितंबर को उसका करीबी यासिर मारा गया था। अधिकारियों का कहना है कि मूसा का मारा जाना जम्मू-कश्मीर में सक्रिय लश्कर-ए-तैयबा के लिए सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *