Skip to main content

Birsa Times

कानून हाथ में लिया तो खैर नहीं, हंटरगंज पुलिस की सख्त चेतावनी

कानून हाथ में लिया तो खैर नहीं, हंटरगंज पुलिस की सख्त चेतावनी

दो युवकों की पिटाई के बाद हंटरगंज थाना पुलिस ने जारी की अपील
आदिवासी एक्सप्रेस / संतोष कुमार दास
चतरा :
हंटरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व दो युवकों के साथ मारपीट की घटना के बाद हंटरगंज थाना पुलिस ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। किसी मामले को लेकर किसी व्यक्ति पर संदेह या शिकायत हो तो खुद फैसला करने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें।थाना प्रभारी ने कहा कि किसी को पकड़कर मारपीट करना, भीड़ जुटाकर सजा देना या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में पुलिस शिकायत और जांच के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी घटना की जानकारी मिलने पर अफवाहों या उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें। विवाद की स्थिति में संयम बरतें और पुलिस को सूचना दें, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *