Skip to main content

Birsa Times

गिरिडीह में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी 59 वर्षीय महिला, डायन बताकर हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

गिरिडीह में अंधविश्वास की भेंट चढ़ी 59 वर्षीय महिला, डायन बताकर हत्या के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बासाबुदा गांव में अंधविश्वास के चलते 59 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव के ही शिवलाल मुर्मू (48) और उसकी पत्नी बड़की देवी (43) के रूप में हुई है। मामले में मृतका के देवर मोतीलाल मुर्मू सहित परिवार के अन्य सदस्यों को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 14 नवंबर की सुबह करीब छह से सात बजे के बीच हुई। बताया गया कि मोतीलाल मुर्मू का बेटा पिछले कई दिनों से बीमार था और रांची के रिम्स में उसका इलाज चल रहा था। 13 नवंबर की रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत के बाद परिजनों ने कथित तौर पर अंधविश्वास के चलते 59 वर्षीय महिला पर डायन होने का आरोप लगा दिया। इसके बाद अगले दिन सुबह महिला पर लाठी-डंडे और टांगी से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

घटना के बाद मृतका के पति लखीराम मुर्मू के फर्दबयान के आधार पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 330/2026 दर्ज किया गया। पुलिस ने हत्या और डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने मानवीय सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी कर दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस कार्रवाई में मुफ्फसिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *