Skip to main content

Birsa Times

सर्पदंश से किसान अचेत, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

सर्पदंश से किसान अचेत, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

बालूमाथ। बालूमाथ थाना क्षेत्र के लोहसीघना गांव में रविवार को खेत में टमाटर की रोपाई कर रहे एक किसान को जहरीले सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद किसान अचेत हो गया। उसकी पहचान लोहसीघना गांव निवासी लालजी उरांव 50 के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार लालजी उरांव रविवार को अपने खेत में टमाटर की रोपाई कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डंस लिया।सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे अचेत हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें आनन फानन में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।सीएचसी में चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सक ने उनकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *