Skip to main content

Birsa Times

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल, प्राथमिक उपचार के बाद रेफर

बालूमाथ। बालूमाथ पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। पहली सड़क दुर्घटना हेरहंज से कसमार गांव जाने वाली सड़क मार्ग में घाटी जहां पर हेरहंज के सैलया पंचायत अंतर्गत खैराटाड़ निवासी रामजतन गंझू उम्र 45 वर्ष अपने बाइक में सवार होकर अपने घर से कसमार मार्केट से अपना कार्य कर वापस अपने घर लौट रहा था कि इसी दौरान कसमार मैदान के पास एक अज्ञात बाइक ने उसे सीधी टक्कर मारकर फरार हो गया,जिससे रामजतन गंझू घायल हो गया। दूसरी सड़क दुर्घटना हेरहंज चूकू गांव मार्ग में घाटी जहां पर हेरहंज निवासी मनीष कुमार उम्र 30 वर्ष अपने बाइक में सवार होकर चूकू गांव से अपना घर लौट रहा था की इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया,जिससे मनीष कुमार घायल हो गया। दोनों घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों के मदद से दोनों को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां पर चिकित्सक दीपक कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार की गई वहीं स्थिति को नाजुक देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। इलाज कर रहे चिकित्सक ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के सर सहित शरीर के कई अंग में चोट आई है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *