फर्जी कस्टमर केयर बनकर करते थे ठगी, 18 मोबाइल, 17 सिम बरामद
देवघर से दिव्य दिनकर संवाददाता प्रेम रंजन झा
देवघर। देवघर पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर (भा०पु०से०) के आदेशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सारठ थाना क्षेत्र से 9 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है।
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
गुप्त सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र से साइबर अपराधी फर्जी तरीके से Flipkart/Amazon Pay के कस्टमर केयर प्रतिनिधि, Airtel Payment Bank पदाधिकारी एवं Google पर फोन पे कस्टमर केयर और पीएम किसान योजना के नाम पर आम लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। सूचना के आलोक में छापेमारी कर 9 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से बरामद मोबाइल फोन/सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता पाई गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:
- निरंजन महरा उम्र 32 वर्ष पिता धुरदेव महरा सा० फूलचुवां थाना सारठ
- दीपक कुमार उम्र करीब 21 वर्ष पिता बासुदेव महरा सा० सरगड़ाबाद थाना सारठ
- आदर्श महरा उम्र 18 वर्ष पिता काशी महरा सा० नावखरना थाना सारठ
- शुभम कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता प्रदीप दास सा० नयाखरना थाना सारठ
- राहुल कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता अन्टू महरा सा० दुधवाजोरी थाना सारठ (पथरड्डा ओपी)
- सौरभ कुमार दास उम्र करीब 19 वर्ष पिता प्रमोद कुमार दास सा० बमनकुण्ड थाना सारठ (पथरड्डा ओपी)
- सुमित कुमार दास उम्र 18 वर्ष पिता संतोष महरा सा० उबिया थाना सारठ (पथरड्डा ओपी)
- कुन्दन दास उम्र करीब 20 वर्ष पिता अनिल महरा सा० उबिया थाना सारठ (पथरड्डा ओपी)
- उत्तम कुमार दास उम्र करीब 29 वर्ष पिता सिद्धेश्वर दास सा० दुमदुमी थाना चित्रा रमी जिला देवघर
ठगी का तरीका: - फर्जी Google Pay/Phonepe/PayTM Customer Care बनकर Cash Back का झांसा देकर ठगी।
- Apk File (PM Kisan Yojna, Bijli Bill, RTO Challan) भेजकर मोबाइल का एक्सेस लेकर ठगी।
- फर्जी Airtel Payment Bank पदाधिकारी बनकर Airtel Thanks App से कार्ड बंद कर सहायता के रूप में कार्ड पुनः चालू कराने के नाम पर ठगी।
बरामद सामान: मोबाइल फोन- 18, सिम कार्ड- 17
तकनीकी जांच में पकड़ाए अभियुक्तों के पास से जप्त मोबाइल नंबर एवं IMEI नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायत दर्ज पाई गई है।
आपराधिक इतिहास: सौरभ कुमार दास तथा राहुल कुमार दास पूर्व में क्रमशः देवघर साइबर थाना कांड संख्या 53/25 तथा 36/25 में आरोपित हैं।
