Skip to main content

Birsa Times

अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी

अरगोड़ा में बंद फ्लैट से युवक का शव बरामद, दो दिन पहले हुई थी मौत; इलाके में सनसनी

रांची। राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक बंद फ्लैट के कमरे से युवक का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि युवक की मौत करीब दो दिन पहले ही हो चुकी थी। कमरे से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना मिलने के बाद अरगोड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां युवक का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक अपनी बुजुर्ग मां के साथ फ्लैट में रहता था। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से मां-बेटे की आर्थिक स्थिति काफी खराब थी। दोनों भीख मांगकर किसी तरह अपना जीवनयापन कर रहे थे।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *