बाँदा। कमासिन थाना क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति की महिला ने पड़ोसी पर छेड़खानी, जातिसूचक गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर मामले में निष्पक्ष जांच कराने और पुलिस की कथित पक्षपातपूर्ण कार्रवाई की जांच की मांग की है।पीड़िता के अनुसार,6 अक्टूबर 2026 की शाम करीब सात बजे वह घर से बाहर जा रही थी।आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी प्रमोद मिश्रा ने उसका हाथ पकड़कर जबरन घसीटने का प्रयास किया।शोर सुनकर पति बचाने पहुंचा तो आरोपी पक्ष ने लाठी-डंडों से मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं।महिला की तहरीर पर कमासिन थाने में 10 अक्टूबर को मुकदमा संख्या 265/2026 दर्ज किया गया। इसमें बीएनएस की धारा 75, 115(2), 352 और एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2)(वीए) के तहत कार्रवाई की गई है।पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उस पर समझौता करने का दबाव बनाया। समझौता नहीं करने पर आरोपी को थाने बुलाकर उसके और उसके पति के खिलाफ भी मुकदमा संख्या 266/2026 दर्ज कर लिया गया।महिला ने आरोप लगाया कि प्रभावशाली आरोपी के पक्ष में पुलिस कार्रवाई कर रही है।उसने दोनों मुकदमों की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराने की मांग की है।
कमासिन में दलित महिला ने छेड़खानी और मारपीट का लगाया आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
- October 27, 2026
0
9
Less than a minute
You can share this post!
administrator
