आदिवासी एक्सप्रेस/संवाददाता
बालूमाथ। बालूमाथ प्रखंड कार्यालय के समीप शनिवार को अचानक गाय के सड़क पर दौड़ जाने से बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान चेताग गांव निवासी संतोष बैठा 35 पिता रिझू बैठा के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार संतोष बैठा अपने घर से बाइक से मकईयाटाड़ जा रहा था। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप अचानक एक गाय सड़क पर दौड़ पड़ी। गाय को बचाने के क्रम में बाइक अनियंत्रित हो गई और संतोष सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों के सहयोग से घायल को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक दयानंद कुमार ने घायल का प्राथमिक उपचार किया।उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया।
बालूमाथ में सड़क पर अचानक आई गाय, बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल; रिम्स रेफर
