सं, सू-पंकज कुमार ठाकुर
चांदन (बांका)। चांदन देवघर मुख्य सड़क सड़क मार्ग के पारडीड मोड़ के समीप ओवरटेक करने के दौरान कावंरिया से भरा एक बोलेरो सड़क किनारे लगी एक ताड़ की पेड़ से टकराने से बोलेरो सवार तीन कावंरिया गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार आज दोपहर को सुल्तानगंज से जल भरकर बाबाधाम देवघर दुर्घटना ग्रस्त बोलेरो से जाने के दौरान पारडीह मोड़ के समीप पहुंचते ही ओवरटेक कर आगे जाने के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ताड़ से टकरा गई। जिसमें सवार अजीत कुमार उम्र 20 वर्ष सा०भवनपुर,सुखदेव राम उम्र 35 वर्ष,रिसु कुमार उम्र 24 वर्ष सा० खरसा, थाना -थाली जिला निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सुचना पर पहुंचे चांदन पुलिस से एम्बुलेंस की सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी चांदन पहुंचाया। जहां सभी घायलों की इलाज चल रहा है। साथ ही दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन को जप्त कर थाना लाया गया है।


