Skip to main content

Birsa Times

मेड़ना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

मेड़ना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

आदिवासी एक्सप्रेस संवाददाता
बिश्रामपुर,पलामू।
प्रखंड क्षेत्र के मेढ़ना गांव के समीप एनएच-39 फोरलेन सड़क पर शनिवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।ग्रामीणों के अनुसार,मुरमा खुर्द गांव निवासी तीनों युवक किसी काम से मेढ़ना गए थे।काम समाप्त करने के बाद वे बाइक से अपने घर मुरमा खुर्द लौट रहे थे।इसी दौरान मेढ़ना के समीप फोरलेन सड़क पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।मृतक की पहचान राजू कुमार गुप्ता (30),पिता सुदामा साव,निवासी मुरमा खुर्द,पंचायत गुरहा कला के रूप में हुई है।वहीं घायलों की पहचान नागेंद्र यादव (30),पिता जगत यादव तथा सुनील साव (27),पिता रामचंद्र साव,दोनों निवासी मुरमा खुर्द के रूप में हुई है।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है।पुलिस मामले की जांच करते हुए अज्ञात वाहन की पहचान करने में जुटी है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *