शिकारीपाड़ा (दुमका)। शिकारीपाड़ा थाना पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया अंतर्गत मोहनपुर गांव का रहने वाला है, जिसकी पहचान मनीष दास के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी मनीष दास के खिलाफ थाना क्षेत्र में कांड संख्या 9/21 के तहत गाली-गलौज और अन्य धाराओं में मामला दर्ज था। लंबे समय से फरार चल रहे इस वारंटी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे दबोच लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया।
शिकारीपाड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वारंटी मनीष दास को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
