Skip to main content

Birsa Times

झारखंड में 3 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार; बालूमाथ में 111.5 मिमी वर्षा

झारखंड में 3 नवंबर तक छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश के आसार; बालूमाथ में 111.5 मिमी वर्षा

रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज फिलहाल बदला रहेगा। राजधानी रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों में 3 नवंबर तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह पूर्वानुमान जारी किया। चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव से पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में लातेहार जिले के बालूमाथ में सबसे अधिक 111.5 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा राज्य के कई अन्य इलाकों में भी भारी बारिश हुई। शुक्रवार सुबह रांची समेत विभिन्न जिलों में आसमान बादलों से ढका रहा। कई स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी के साथ कुहासा भी देखने को मिला। हालांकि, बाद में कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन दोपहर बाद फिर बादल छा गए। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और मौसम में ठंडक महसूस की गई।

इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश

राज्य के विभिन्न हिस्सों में दर्ज की गई बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं।

  • बालूमाथ (लातेहार) : 111.5 मिमी
  • कुरडेग : 90.6 मिमी
  • डाल्टनगंज : 75 मिमी
  • गारू : 60.4 मिमी
  • धालभूमगढ़ : 50 मिमी
  • चंदनक्यारी : 46.2 मिमी
  • गुडाबांधा : 46.2 मिमी
  • घाटशिला : 46 मिमी
  • पुटकी डीवीसी : 44 मिमी
  • नंदाडीह : 42.2 मिमी
  • चंदवा : 41.6 मिमी
  • गोविंदपुर : 41 मिमी
  • भवनाथपुर : 40.6 मिमी
  • सिमडेगा : 39.6 मिमी
  • बड़किसुरैया : 39.4 मिमी
  • पांकी : 39.4 मिमी
  • जगन्नाथपुर : 38.8 मिमी
  • नाला : 38.6 मिमी
  • चैनपुर : 38.6 मिमी

रांची में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री रिकॉर्ड

शुक्रवार को राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा डाल्टनगंज में अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री और न्यूनतम 19.9 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 26.5 डिग्री और न्यूनतम 21.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 26.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *