रिपोर्ट – प्रमोद कुमार सिंह
ओबरा पुलिस ने अपराध की रोकथाम विधि व्यवस्था संधारण एवम आम जनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ओबरा के बेल मोड़ ब्लॉक के समीप विभिन्न जगहों पर संघन वाहन जांच अभियान चलाई जा रही है । थानाध्यक्ष नीतिश कुमार के नेतृत्व मे पुलिस पदाधिकारी एवम पुलिस दल द्वारा नियमित पेट्रोलिंग के दौरान वाहन जांच की जा रही है। एनएच 139 पर वाहनों की संघन जांच की जा रही है। तथा जांच के दौरान चालकों से महत्वपूर्ण कागजों की सत्यापन ड्राइविंग लाइसेंस हेलमेट वाहन निबंधन बीमा एवम अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई है साथ ही यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध मोटरवाहन अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार विधि सम्मत करवाई की जा रही है । थानाध्यक्ष नीतिश कुमार ने बताया कि, वाहन जांच अभियान का उद्देश्य अपराधियों की गति विधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है एवम अवैध गतिविधियों की रोकथाम करना तथा आमजन के लिए सुरक्षित अवन शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना है। थानाध्यक्ष नीतिश कुमार एवम अपर थानाध्यक्ष कुणाल सिंह ने आम नागरिकों से अपील की है कि,वे यातायात नियमों का पालन करे आवश्यक दस्तावेज सात रखे तथा वाहन जांच के दौरान पुलिस को सहयोग करे । जनसहभागिता एवम पुलिस के संयुक्त प्रयासों से ही सुरक्षित एवम अपराध मुक्त समाज का निर्माण संभव है ।
ओबरा पुलिस द्वारा चलाई जा रही है वाहन जांच अभियान
