Skip to main content

Birsa Times

अद्री नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक मनिष कुमार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

अद्री नदी में नहाने के दौरान 17 वर्षीय युवक मनिष कुमार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट – मो रिजवान अंसारी
औरंगाबाद :-
जिले के मुफ्फसिल थाना अंतर्गत खडीहा पासी बिगहा गांव निवासी जूगल भुइंया के 17 वर्षीय पुत्र मनिष कुमार अपने साथियों के साथ 19 अगस्त को यानी बुधवार को तकरीबन डेढ़ – से दो बजे के बिच गांव के है पास अद्री नदी में नहाने गया था, नहाने के दौरान साथियों में से एक युवक पानी में डुबने लगा और चिलाया बचाव, आवाज़ सुनकर मनिष ने दोस्त को बचाने गया, दोस्त तो बच गया, लेकिन मनिष खुद पानी की तेज बहाव और लहरों में फंस गया और डुब गया, हालांकि सभी साथियों ने चिल्ला- चिल्ला कर गांव वालों को बुलाया लेकिन मनिष का कुछ पता नहीं चल पाया,ईधर परिजन परिशान होकर गांव गांव वालों की मदद से काफी खोजबीन की लेकिन फिर भी कुछ उम्मीद नहीं जगी, परिजनों ने ईस घटना की जानकारी मोफसिल थाना को दी और घटनास्थल पर पुलिस पहुंच कर फौरन देव से कुछ मल्लाह लोगों को बुलाया और खोजबीन की और खोजते – खोजते रात हो गई, मल्लाह भी थक हार कर चले गए, लेकिन गांव वाले और परिवार के लोग हार नहीं मानी और दुसरे दिन यानी 20 अगस्त ब्रहस्पतिवार के सुबह में फिर से गांव वालों ने खोजना शुरू किया , आखिर कार गांव वालों की मदद से मृतक मनिष कुमार का शव वहीं पर मिला, ईधर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो चुका था, मौके पर मोफसिल थाना की पुलिस पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल औरंगाबाद भेज दिया, तो वहीं प्रशासन ने मृतक मनिष कुमार के परिजनों को सरकार से मिलने वाली राशि को लेकर भरोसा दिलाया।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *