Skip to main content

Birsa Times

मालदा टाउन स्टेशन पर 146.70 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो महिला कैरियर गिरफ्तार

मालदा टाउन स्टेशन पर 146.70 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो महिला कैरियर गिरफ्तार

आदिवासी एक्सप्रेस ब्यूरो अजय कुमार कुशवाहा
बरहरवा/मालदा:- अवैध रूप से विदेशी शराब के परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आरपीएफ सीआईबी मालदा की टीम ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए 146.70 लीटर विदेशी शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 84,980 रुपये बतायी गयी है।
जानकारी के अनुसार, 3 अक्टूबर 2026 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरपीएफ सीआईबी मालदा ने आरपीएफ पोस्ट मालदा टाउन एवं जीआरपीएस मालदा टाउन के सहयोग से स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान करीब 19:15 बजे प्लेटफॉर्म संख्या-1 के एनजेपी छोर पर दो महिलाएं नौ संदिग्ध भारी कार्टनों के साथ पकड़ी गयीं।
पूछताछ में उनकी पहचान हीरा देवी (45), पति सगल सदा, निवासी बलहा, थाना डंडारी, जिला बेगूसराय (बिहार) तथा शांति देवी (50), पति अवध सहनी, निवासी निमाचांदपुरा, जिला बेगूसराय (बिहार) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान नौ कार्टनों को खोलने पर सेबों के बीच छिपाकर रखी गयी विदेशी शराब बरामद हुई। जांच में कुल 1,46,700 एमएल (146.70 लीटर) शराब मिली। बरामद शराब में Officers Choice Elite Whisky, Haywards Bold Strong और Premium Kick Strong Cane Beer शामिल हैं।पूछताछ में दोनों महिलाओं ने शराब को ट्रेन संख्या 15743 फरक्का एक्सप्रेस से जमालपुर, बिहार ले जाकर स्थानीय स्तर पर बिक्री के लिए ले जाने की बात बतायी। शराब को सेबों के नीचे और बीच में छिपाकर रखा गया था।कार्रवाई में आरपीएफ सीआईबी मालदा के एएसआई रवि शंकर यादव, हेड कांस्टेबल स्वपन कुमार घोष, हेड कांस्टेबल नूपुर बरन मिड्या तथा आरपीएफ पोस्ट मालदा टाउन के आईपीएफ हरकेश, एसआई पार्थ मिश्रा, एएसआई अजित कुमार पाल एवं एलसी सुमन लता मीणा शामिल रहे। कार्रवाई आरपीएफ सीआईबी मालदा के आईपीएफ राज कुमार के पर्यवेक्षण में की गयी।बरामद शराब एवं नौ कार्टनों को विधिवत जब्त करने के बाद दोनों महिलाओं को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपीएस मालदा टाउन को सौंप दिया गया। मामले में GRPS/Malda Town Case No. 122/26, दिनांक 03.10.2026, धारा 46A(c) Bengal Excise Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *