छात्रों ने लगाया आरोप- समय पर नहीं आते शिक्षक, मिड-डे मील में भी अनियमितता
आदिवासी एक्सप्रेस/पप्पू यादव
नौडीहा बाजार,पलामू। पलामू जिले के नौडीहा बाजार प्रखंड के अति सुंदरवर्ती पंचायत डगरा अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सहियार टोला कटोरवातरी के विद्यालय में बच्चों की जगह क्लास रूम में गेहूं के भूसा गांजा हुआ है जिसे बच्चों की पठन-पाठन में काफी दिक्कत हो रही है वहीं आस पास गंदगी लगा हुआ है। सोनू कुमार, निशा कुमारी, रमेश कुमार बच्चों ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि गुरुजी समय पर विद्यालय नहीं आते हैं और पढ़ते नहीं हैं बच्चों के परिजन गाधीया देवी ने कहा कि मध्यान भोजन बच्चों को मेनू चार्ट से अंडा, हरा सब्जी, नहीं मिलता है और स्कूल में खाना नहीं बनने पर बच्चों को लंच में बिस्कुट दिया जाता है.. यह सभी मामले को लेकर विद्यालय के शिक्षक प्रेम शंकर सिंह से टेलीफोन पर 5:03 बजे संपर्क करने की कोशिश लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
पलामू के विद्यालय में क्लासरूम में भरा गेहूं का भूसा, बच्चों ने शिक्षकों की लापरवाही पर उठाए सवाल
