Skip to main content

Birsa Times

थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने निजी खर्च से एनएच-22 के गड्ढों की कराई मरम्मत

थाना प्रभारी अनुभव सिन्हा ने निजी खर्च से एनएच-22 के गड्ढों की कराई मरम्मत

आदिवासी एक्सप्रेस/ राम कुमार
बालूमाथ।
रांची-चतरा एनएच-22 पर मुरपा मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक के समीप सड़क पर बने गड्ढे की मरम्मत बालूमाथ थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने निजी खर्च से कराई।सड़क पर गड्ढे होने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।थाना प्रभारी अनुभव कुमार सिन्हा ने बताया कि एनएच-22 पर बने गड्ढों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। साथ ही गड्ढों की वजह से कई बार सड़क दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं,जिसमें लोग गिरकर घायल हुए हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद उन्होंने निजी खर्च से गड्ढे की मरम्मत कराने की पहल की। सड़क की मरम्मत होने से राहगीरों और वाहन चालकों को राहत मिली है।मौके पर एएसआई अजय पासवान आरक्षी आईआरबी चन्दन कुमार,शिव कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *