Skip to main content

Birsa Times

गिरिडीह: पॉम ऑयल चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा

गिरिडीह: पॉम ऑयल चोरी कांड का खुलासा: पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्यों को दबोचा
  • पिकअप और 10 टीना ऑयल बरामद
    -एसपी डॉ. बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
    गिरिडीह।
    गिरिडीह पुलिस को पॉम ऑयल गोदाम में हुई चोरी के मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है। गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह शंकरचक स्थित पाम ऑयल गोदाम में हुई बड़ी चोरी का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि 21-22 जुलाई की रात करीब 246 टिन पाम ऑयल की चोरी हुई थी। मामले में मुफ्फसिल थाना कांड संख्या 206/2026 दर्ज कर एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोलू कुमार उर्फ गोलू यादव (27 वर्ष), पिता-रौतलाल यादव, ग्राम झरियागादी, थाना मुफ्फसिल, रुपेश कुमार यादव (22 वर्ष), पिता- गंगाधर यादव, स्थायी पता- ग्राम बंदरबासा, थाना देवीपुर, जिला देवघर, वर्तमान पता- झरियागादी, थाना मुफ्फसिल, गिरिडीह तथा कृष्णा यादव (19 वर्ष), पिता- स्व. हरी यादव, ग्राम झरियागादी, थाना मुफ्फसिल, गिरिडीह के रूप में हुई है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (जेएच15एडी7871), प्राइम गोल्ड ब्रांड के 10 टिन पाम ऑयल तथा घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने दिसंबर 2024 और मई 2026 में भी इसी गोदाम से पाम ऑयल चोरी करने के अलावा गिरिडीह शहर एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पिछले दो-तीन वर्षों के दौरान हई कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी एवं अन्य मामलों में उनकी भूमिका की जांच कर रही है। छापेमारी दल में शामिल अधिकारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) जीतवाहन उराव, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी मुफ्फसिल थाना श्याम किशोर महतो, प्रिनन पुलिस अवर निरीक्षक मुफ्फसिल, विवेक कुमार माधुरी पुलिस अवर निरीक्षक, संजय कुमार पुलिस अवर निरीक्षक, मुकेश कुमार पुलिस अवर निरीक्षक, शिव शंकर पासवान सहायक अवर निरीक्षक, मुफ्फसिल थाना के सशस्त्र बल एवं चौकीदार उपस्थित रहे।
administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *