Skip to main content

Birsa Times

सांप के डसने से युवक की दर्दनाक मौत,परिवार का इकलौता सहारा छिना

सांप के डसने से युवक की दर्दनाक मौत,परिवार का इकलौता सहारा छिना

आदिवासी एक्सप्रेस/श्रवण कुमार रवि
रेहला,पलामू।
जिले के रेहला थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरहा कला पंचायत के मल्लाह टोली गांव में सांप के डसने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।मृतक की पहचान 33 वर्षीय शंभु चौधरी,पिता लालू चौधरी,के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार,शंभु चौधरी को सांप ने डस लिया।परिजनों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया,लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और परिवार में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि शंभु चौधरी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था और पूरे परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था।उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो छोटे बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र लगभग छह वर्ष तथा दूसरे की उम्र तीन वर्ष है।पिता की असमय मौत से दोनों मासूमों के सिर से पिता का साया उठ गया है।ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता एवं उचित मुआवजा देने की मांग की है। वहीं शंभु की मौत से पूरे मल्लाह टोली गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

administrator

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *